बिहार में 121 सीटों पर 60 फीसदी से अधिक मतदान

दुसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को, नतीजे 14 नवंबर को 

 | 

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग खत्म हो चुकी है। इस सियासी जंग में कुछ खास सीटें रही। इस चुनावी रण में कई हाई-प्रोफाइल सीटों का फैसला हुआ। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की राघोपुर, तेज प्रताप यादव की महुआ और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तारापुर सीट पर सबकी नजर है।  लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसे बड़े नेताओं ने भी अपना वोट डाला।

बिहार की 121 सीट पर पहले चरण के मतदान में कुल 1,314 उम्मीदवार मैदान में थे। कुल 45,341 मतदान केंद्र पर वोटिंग हुई जिनमे चार लाख से अधिक मतदान कर्मी तैनात रहे। वहीँ नजर रखने के लिए 65,481 पोलिंग एजेंट थे।

हाई-प्रोफाइल रहने वाली दूसरी सीटें अलीनगर थी, जहां से सिंगर मैथिली ठाकुर बीजेपी टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की लखीसराय, JDU के उम्मीदवार बाहुबली अनंत सिंह की मोकामा सीट, जिन्हें अपने विरोधी दुलार चंद यादव की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है और RJD के उम्मीदवार दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब की रघुनाथपुर सीट है। इसके अलावा, 122 सीटों पर वोटिंग दूसरे चरण में 11 नवंबर को होगी। चुनाव नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। 

चुनाव आयोग ने वोटिंग को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और बूथों पर निगरानी के लिए कैमरे भी लगाए हैं। आयोग लाइव वेबकास्टिंग के जरिए सभी बूथों की निगरानी करेगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण में तीन करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 1.98 करोड़ पुरुष, 1.76 करोड़ महिलाएं और थर्ड जेंडर शामिल हैं। इस चरण में कई बड़े दिग्गजों की किस्मत का फैसला होगा। 

बिहार में किस ज़िले मे कहां कितनी वोटिंग हुई देखिए- (अभी तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार)

बेगुसराय: 67.32%
भोजपुर: 53.24%
बक्सर: 55.10%
दरभंगा: 58.38%
गोपालगंज : 64.96%
खगड़िया: 60.65%
लखीसराय : 62.76%
मधेपुरा: 65.74%
मुंगेर : 54.90%
मुजफ्फरपुर: 64.63%
नालन्दा: 57.58%
पटना: 55.02%
सहरसा:: 62.65%
समस्तीपुर: 66.65%
सारण: 60.90%
शेखपुरा: 52.36%
सीवान: 57.41%
वैशाली: 59.45%