बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की 132 वी जयंती मनाई

कांग्रेस सेवादल ने कोर्ट चौराहा पर मनाई जयंती

 | 
congress sevadal

उदयपुर 14 अप्रैल 2023।  भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की 132 वी जयंती उदयपुर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष कौशल आमेटा, पार्षद मदन सिंह बाबरवाल, पार्षद गौरव प्रताप सिंह के नेतृत्व में कोर्ट चौराहा पर मनाई गई।

सेवादल अध्यक्ष कौशल आमेटा ने बताया की बाबा साहेब अंबेडकर साहब ने जिस प्रकार संघर्ष कर संविधान निर्माण करवाया था उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। बाबा साहेब ने सब को समान दर्जा भी दिलवाया था। साथ ही आमेटा ने कहा कि उदयपुर में जिन महापुरुषों की मूर्तियां लग रही है उनकी साज सज्जा उनकी जयंती पर ही की जाती है अन्यथा उनकी मूर्ति पर कोई जाता भी नहीं है और कोई सार संभाल भी नही होती है उसका उदाहरण है उदयपुर में गुलाब बाग में स्थित महात्मा गांधी जी की मूर्ति जिस पर चश्मा भी नही है कई समय से। इस पर भी प्रशासन को कार्य करना चाहिए।  

पुष्पांजली कार्यक्रम में सेवादल के उपाध्यक्ष लाल सिंह देवड़ा, सत्यनारायण जी टांक, बालू सालवी, सुंदर वसीटा, सुरेश, लालू राम, गणेश शर्मा, विनय शर्मा, पार्षद संजय मंडवानी आदि कई कार्यकर्ता मौजूद थे। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News