बीजेपी की अलका सिंह व सतीश पूनिया ने राज्यसभा के लिए दाखिल किये नामांकन पत्र
Udaipur Times, Rajya Sabha Election Update: 8 जून 2026। राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से अलका सिंह व सतीश पूनिया ने रिटर्निंग आफिसर भारत भूषण शर्मा को नामांकन पत्र प्रस्तुत किये। Rajya Sabha Election Update
अलका सिंह द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करते समय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ व नाथू सिंह उपस्थित थे। Rajya Sabha Election Update

सतीश पूनिया द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करते समय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी व उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा उपस्थित थे। अलका सिंह ने दो नामांकन पत्र दाखिल किये व सतीश पूनिया ने चार नामांकन पत्र दाखिल किये। Rajya Sabha Election Update
