देर रात भाजपा ने आखिरी 3 प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी

कांग्रेस छोड़कर आये मलिंगा को दी टिकट 

 | 

6 नवंबर 2023। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावो के मद्देनज़र भाजपा ने देर रात 200 में से आज नामांकन के आखिरी दिन बाकी रहते देर रात अपने बचे हुए तीन प्रत्याशी मैदान में उतार दिए। 

भाजपा की आखिरी लिस्ट में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल गिर्राज सिंह मलिंगा को बारी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है जबकि बाड़मेर विधानसभा सीट से दीपक कड़वासरा को उम्मीदवार बनाया है। वहीँ पचपदरा विधानसभा सीट से अरुण अमराराम चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है।  

BJP LIST

इससे पूर्व भाजपा ने कल ही 15 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की थी। इससे पूर्व क्रमशः तीन सूचियों में 83, 58, और 41 उम्मीदवारों को अपना प्रत्याशी बनाया था।         

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News