भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस, जोशी की घरवापसी


भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस, जोशी की घरवापसी 

घर-घर फहराए भाजपा के ध्वज

 
BJP

उदयपुर। भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पटेल सर्कल स्थित भाजपा कार्यालय पर ध्वजा रोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

भारतीय जनता पार्टी संगठन की नीति के अनुसार आज स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के  कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक मंडल में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के एवं विचार परिवार के सदस्यों के घरों पर भारतीय जनता पार्टी के ध्वज फहराय और अपने घरों के बाहर नरेंद्र मोदी जी के स्टिकर लगाकर इस बार 400 पार और एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया।

भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में  विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, उदयपुर लोकसभा संयोजक प्रमोद सामर, उदयपुर शहर प्रभारी बंशीलाल खटीक, विधायक ताराचंद जैन, फूल सिंह मीणा, जिला महामंत्री मनोज मेघवाल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सुथार, एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष वंदना मीणा, राजकुमार चित्तौड़ा, देवीलाल शर्मा, विजयलक्ष्मी कुमावत, जिला मंत्री करण सिंह  शक्तावात, दीपक बोल्या, भरत पूर्बिया, सुहासिनी शर्मा अमृत मेनारिया एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण  मोची, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष बाबूलाल ओड, अरविंद दूगड़,मंडल अध्यक्ष हज़ारी जैन महामंत्री जयंत ओझा, उपाध्यक्ष महेश शर्मा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष वैभव भंडारी पार्षद संतोष मेनारिया, प्रदीप विजयवर्गीय हरीश चावला विष्णु पालीवाल आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थल पर किया दीप प्रज्वलन

भाजपा स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल की तरफ से सूरजपोल श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर  एवं दीप प्रज्वलित कर, मंडल की महिला मोर्चा द्वारा  रंगोली बनाई गई, कार्यकर्ताओं में गजब का जोश देखने को मिला, तत्पश्चात मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ता जनसंपर्क के लिए निकले।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, लोकसभा संयोजक  प्रमोद सामर, जिला संगठन प्रभारी,बंशीलाल खटीक, उप महापौर  पारस सिंघवी, मंडल अध्यक्ष विजय आहुजा, ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, पूर्व उपमाहापौर लोकेश द्विवेदी ,मनोज साहू, रूपम नलवाया एवं जिला  व मंडल के पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा महिला मोर्चा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

पिछले दिनों जनता सेना के भाजपा में विलय के बाद रविवार को उदयपुर शहर के भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मांगी लाल जोशी, दिनेश माली और गजेंद्र सिंह सामर की आज विधिवत भाजपा में एंट्री हो गई। इनके अतिरिक्त कांग्रेस से डॉक्टर पृथ्वीराज चौहान ने भी भाजपा की सदस्यता ली।भाजपा कार्यालय जयपुर पर अरूण चतुर्वेदी एवम अन्य नेताओं द्वारा इन चार नेताओ ने भाजपा ज्वाइन की।

आपको बता दे कि मांगी लाल जोशी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे हुए है और वर्ष 2003 में उदयपुर शहर से भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी भी रह चुके हैं। तत्कालीन गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया से अनबन के चलते उन्हें भाजपा से दूर रहना पड़ा और फिर जोशी देश दशक तक कटारिया के सामने खुलकर मोर्चा खोलते रहे। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में जोशी ने जनता सेना ज्वाइन की और फिर रणधीर सिंह भींडर के साथ काम किया। इस दौरान उन्होंने शहर विधानसभा से दिग्गज भाजपाई दलपत सुराना को कटारिया के खिलाफ चुनाव लड़वाया। वर्तमान में जनता सेना सहित सभी नेताओं की भाजपा में आज घर वापसी हुई है। इसी के साथ कांग्रेस के नेता डॉक्टर पृथ्वीराज सिंह चौहान ने भी पीएम नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal