भाजपा महिला मोर्चा द्वारा एक विशाल रैली का आयोजन

नारी शक्ति वंदना कार्यक्रम

 | 
BJP

उदयपुर 5 मार्च 2024। आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नगर जहां बीजेपी ने 2 दिन पूर्व अपनी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की, तो वहीं मंगलवार को नारी शक्ति वंदना कार्यक्रम के तहत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा विशाल रैली निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही विभिन्न महिला कल्याणकारी स्कीम के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापन ज्ञापित करने के लिए उदयपुर की भाजपा महिला मोर्चा द्वारा भी एक विशाल रैली का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बीजेपी की अर्चना शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के हित में स्वयंसेवा समूह और इसकी स्कीमों के जरिए महिलाओं को फायदा दिलाने के चलते सभी बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा की सदस्यों द्वारा उदयपुर में भी एक विशाल रैली का आयोजन किया गया।  

जिसकी शुरूआत उदयपुर के नगर निगम प्रांगण से हुई, यह रैली नगर निगम से शुरू होकर सूरजपोल, बापू बाजार, मंडी की नाल, दिल्ली गेट होते हुए पुणे  नगर निगम उदयपुर प्रांगण पर पहुंची जहां इसका समापन हुआ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News