बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेश सरकार के खिलाफ करेंगी प्रदर्शन

बढ़ती महिला उत्पीड़न की घटना के खिलाफ करेंगी प्रदर्शन

 | 
bjp mahila morcha

राजस्थान में लगातार बढ़ रहे हैं महिला अत्याचार और उत्पीड़न के मामलों को लेकर अब बीजेपी महिला मोर्चा ने सड़क पर संग्राम की तैयारी कर ली है। 

इसी कड़ी में 5 जुलाई को जयपुर में महिला मोर्चा बड़ा प्रदर्शन करेगी। इसी प्रदर्शन को लेकर आज उदयपुर में पूर्व महापौर रजनी डांगी, राजसमंद की विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी। 

महिला मोर्चा ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कानून व्यवस्थाओं को सुचारू नहीं रख पा रही है और इसी के चलते महिलाओं पर अत्याचार प्रदेश में लगातार बढ़ रहे हैं। उदयपुर से भी जयपुर में होने वाले प्रदर्शन के लिए बड़ी तादाद में महिलाएं जाएगी।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News