चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने बीजेपी सदस्य्ता अभियान शुरू किया

राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान

 | 

उदयपुर 5 सितंबर 2024। राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के तहत आज उदयपुर शहर एवं देहात जिला सदस्यता अभियान का शुभारंभ बलीचा स्थित पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद चित्तौड़गढ़ सीपी जोशी ने किया। कार्यशाला के शुभारंभ में दीप प्रज्वलन एवम अतिथि स्वागत की परंपरा का निर्वहन किया गया।

जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली ने सभी अतिथियों का शब्दों द्वारा स्वागत किया, उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त कि की आज जिला सदस्यता अभियान  का आगाज किया जा रहा है, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को आग्रह किया की ज्यादा से ज्यादा संख्या में सदस्यता ग्रहण करवाए।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जिसके 18 करोड़ सदस्य आज हैं, लेकिन पार्टी के संविधान के अनुसार प्रत्येक छ: साल में पुन : सदस्यता अभियान चलाकर नवीनीकरण किया जाता है, भारतवर्ष में 1500 राजनीतिक पार्टिया है लेकिन सही लोकतांत्रिक तरीके से भारतीय जनता पार्टी ही चुनाव कराती, भारतीय जनता पार्टी का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रवाद होता एवं यह एक विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है, दूसरी राजनीतिक पार्टियों के कार्यकलापों से भारतीय जनता पार्टी का कार्यशैली बिल्कुल ही अलग है इसीलिए भारत की जनता इस पर विश्वास करती है, सदस्यता अभियान सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्ववर्गीय होगी यही बीजेपी की विशेषता है, भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने कभी हार नहीं मानी 1952 से लेकर आज दिन तक कई उतार-चढ़ाव देखे लेकिन कार्यकर्ताओं की लगन मेहनत से आज की यह भाजपा इस स्तर पर पहुंची। 

कार्यशाला को जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, सहकारिता के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने भी संबोधित किया, कार्यशाला में जिला प्रमुख ममता पवार, पूर्व महापौर रजनी डांगी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चापलोट, उपमहापौर पारस सिंघवी, SC मोर्चा प्रदेश मंत्री शैलेंद्र चौहान, OBC प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सुथार, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी मांडावत, जिला महामंत्री डॉ.किरण जैन, गजपाल सिंह राठौड़, मनोज मेघवाल, जिला संयोजक सदस्यता अभियान करण सिंह शक्तावत, सहसंयोजक महेश गोस्वामी, देहात जिला संयोजक चंद्रशेखर जोशी, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश भट्ट,मांगीलाल जोशी, पार्षद पूर्व पार्षद , जिला एवं मंडल पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News