बिजली पर फ्यूल चार्ज बढ़ाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे

प्रदेश सरकार के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओ का प्रदर्शन

 | 
bjp rally

उदयपुर 19 मई 2023। प्रदेश सरकार की ओर से बिजली पर फ्यूल चार्ज बढ़ाने के विरोध में उदयपुर में आज भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे भाजपाईयों ने बिजली पर बड़े फ्यूल सरचार्ज को वापस लेने की मांग की। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार पर जनता के साथ छलावा करने का आरोप लगाया।

bjp rally

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के दौरान जनता से जो वादे पूरे किए उसमें से एक भी वादे को पूरा नहीं किया गया और अब महंगाई राहत कैंप का आयोजन कर सरकार जनता को गुमराह कर रही है और दूसरी तरफ अलग-अलग हथकंडे अपनाकर जनता पर महंगाई थोप रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि जिस सरकार का की वारंटी खत्म हो गई है वही सरकार महंगाई राहत के गारंटी कार्ड बांट रही है और यह आरोप कुछ सरकार के मंत्री लगा रहे हैं।  

इस मौके पर भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, वरिष्ठ नेता प्रमोद सामर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News