भाजपा की 83 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी

उदयपुर शहर से ताराचंद जैन, ग्रामीण से फूल सिंह मीणा नाथद्वारा से विश्वराज सिंह, झालरापाटन से वसुंधरा, आमेर से सतीश पुनिया

 | 
bjp

उदयपुर 21 अक्टूबर 2023। आगामी विधानसभा चुनाव  को लेकर भाजपा की दूसरी सूची जारी हो गई है। जिसमे उदयपुर ज़िले की उदयपुर शहर विधानसभा सीट से भाजपा ने चौंकाते हुए ताराचंद जैन के नाम पर मुहर लगाईं है। जबकि ग्रामीण से वर्तमान विद्यायक फूल सिंह मीणा, गोगुन्दा से प्रताप भील, झाड़ोल से बाबूलाल खराड़ी  शामिल है 

वहीँ सलूंबर से अमृत लाल मीणा, धरियावद से कन्हैयालाल मीणा, आसपुर से गोपीचंद मीणा, नाथद्वारा सीट से कुंवर विश्वराज सिंह, राजसमंद से दीप्ती माहेश्वरी, घाटोल से मानशंकर निनामा, गढ़ी से कैलाश चंद्र मीणा जबकि चित्तौडग़ढ़ से वर्तमान विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट काटकर नरपत सिंह राजवी को थमाया गया है। इसी पक्रार मेवाड़ के कुम्भलगढ़ से सुरेंद्र सिंह राठौड़, आसींद से झब्बर सिंह सांखला, भीलवाड़ा से विट्ठलशंकर अवस्थी, जहाजपुर से गोपीचंद मीणा तथा माण्डलगढ़ से गोपाल लाल शर्मा को टिकट मिला है।  

bjp list

 

BJP list

BJP List

BJP List

BJp List

bjp list

भाजपा की दूसरी लिस्ट में झालरापाटन से वसुंधरा राजे, आमेर से सतीश पुनिया, मालवीय नगर कालीचरण सर्राफ, अजमेर उत्तर से वासुदेव देवनानी, अजमेर दक्षिण से अनीता भदेल, नागौर से डॉ ज्योति मिर्धा, पाली से ज्ञानचंद पारख, आबू पिंडवाड़ा से समाराम गरासिया ातारनगर से राजेंद्र सिंह राठौड़ प्रमुख नाम है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News