भाजपा की 58 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी, वल्लभनगर से उदयलाल डांगी

उदयपुर की मावली सीट पर अभी तक कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है
 | 
bjp

उदयपुर 2 नवंबर 2023 । आगामी विधानसभा चुनावो के मद्देनज़र भाजपा ने आज अपनी तीसरी लिस्ट जारी की गई है जिनमे 56 प्रत्याशियों की उम्मीदवारी तय की गई है। 

इस लिस्ट उदयपुर ज़िले की वल्लभनगर विधानसभा सीट से कल ही भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण करने वाले उदयलाल डांगी को वल्लभनगर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।  इस प्रकार रणधीर सिंह भिंडर और उनकी पत्नी दीपेंद्र कुंवर को भाजपा का उम्मीदवार बनाये जाने के कयास को पूर्ण विराम लग चूका है। 

BJP list 3

BJP list 3

bjp list 3

bjp lts 3

bjp list 3

इसी पक्रार बांसवाड़ा शहर विधानसभा सीट से से धनसिंह रोत को, चित्तौड़गढ़ ज़िले की कपासन विधानसभा सीट से अर्जुन लाल जीनगर, बेगूं विधानसभा सीट से सुरेश धाकड़, राजसमंद ज़िले की भीम विधानसभा सीट से हरी सिंह चौहान, भीलवाड़ा ज़िले की शाहपुरा विधानसभा सीट से लालाराम बैरवा को उम्मीदवार बनाया गया है। 

तीसरी लिस्ट के अन्य महत्त्वपूर्ण नामो में सरदारपुरा विधानसभा सीट से महेंद्र सिंह राठौड़, टोंक विधानसभा सीट से डॉ अजीत सिंह मेहता, रामगंज मंडी विधानसभा सीट से मदन दिलावर जैसे नाम शामिल है। जबकि उदयपुर की मावली सीट पर अभी तक कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है।      

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News