भाजपा देहात में 9 मंडल अध्यक्ष बदले

मावली पंचायत समिति  में भोम सिंह चुंडावत को बनाया नेता प्रतिपक्ष

 | 
bjp

उदयपुर 18 जुलाई 2023 । विधानसभा चुनावों में संगठन सरंचना को सशक्त और सक्रियता देने के संदेश के चलते प्रदेश संगठन से चर्चा के बाद भाजपा उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष डा चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने उदयपुर देहात में मंडलों की सरंचना का पुनर्गठन करते हुए 9 मंडलों के अध्यक्ष बदल दिए हैं।

इसके साथ ही मावली पंचायत समिति में भोम सिंह चुंडावत को नेता प्रतिपक्ष बनाया है।

नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों में लसाडिया में विक्रम सिंह झाला, झल्लारा में अंबालाल कलाल, भबराना में भवानी सिंह चौहान, मल्लाडा में लक्ष्मी लाल कलाल, ओगाना में तख्त सिंह सोलंकी, भिंडर में चमन सोनी, मावली में कैलाश गाडरी, डबोक में जीवन सिंह राव बोयना, बावलवाड़ा में नवल सिंह सिसोदिया को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News