भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने पेपर लीक पर आक्रोश जताया

गोविंद सिंह डोटासरा का पुतला जलाया

 | 
BJYM

उदयपुर 28 अक्टूबर 2023 । शहर के सुरजपोल पर उदयपुर के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ पेपर लीक पर आक्रोश जताते हुऐ गोविंद सिंह डोटासरा का पुतला जलाया। 

साथ ही कांग्रेस सरकार की भ्रष्ट राजनीति के खिलाफ जनजागृति का संकल्प लिया। भाजपा प्रत्याशी ताराचंद जैन ने बताया कि अशोक गहलोत सरकार में भ्रष्टाचार खुलकर हुआ है। पेपर लीक में गहलोत सरकार और ख़ासकर डोटासरा की भूमिका जाँच के दायरे में संदिग्ध है। 

इस मोके पर भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाज़ी की और पुतला फूंककर अपना विरोध जताया। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News