अमित शाह की जनसभा को सफल बनाने के लिए नाव में प्रचार

अमित शाह की जनसभा को लेकर तैयारियां जोरों पर

 | 
amit shah

उदयपुर 29 जून 2023 । शहर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कल 30 जून को होने वाली जनसभा के प्रचार प्रसार हेतु आज भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश के प्रभारी विजया रहाटकर और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने दूध तलाई पर नाव में बैठ प्रचार प्रसार किया। 

उन्होंने आमजन को अधिक से अधिक जनसभा में सम्मिलित होने का न्योता दिया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव प्रदेश के सह प्रभारी विजया रहाटकर ने बताया कि जनसभा में हजारों की तादाद में लोग शामिल होंगे और इस सभा को सफल बनाएंगे। 

amit shah

उदयपुर में शुक्रवार को अमित शाह की जनसभा को लेकर तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही है वहीं उदयपुर के गांधी ग्राउंड में वाटरप्रूफ डोम बनाया गया है जिसमें हजारों लोग अमित शाह शामिल होंगे जिसको लेकर तैयारियां लगभग पूरी होने आ गई है ।

amit shah

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News