केंद्रीय श्रमिक संगठन और विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ रैली निकाली

विपक्ष के नेताओं ने बताया कि देश में फिलहाल जो हालात है उसकी पूरे जिम्मेदार केंद्र सरकार है

 | 
opposition rally

उदयपुर 16 फ़रवरी 2024। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरोध में आज केंद्रीय श्रमिक संगठन और विपक्ष एकजुट हुआ और नगर निगम के टाउन हॉल से एक रैली निकाली गई।

रैली टाउन हॉल से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई कलेक्टर कार्यालय पहुंची। जहां पर विपक्ष के नेता और कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। विपक्ष के नेताओं ने बताया कि देश में फिलहाल जो हालात है उसकी पूरे जिम्मेदार केंद्र सरकार है।

किसान बेरोजगार और श्रमिक सड़कों पर अपनी मांगों को मनवाने के लिए लगातार आंदोलन कर रहे हैं। वहीं केंद्र की मोदी सरकार उन पर लाठी चार्ज और गोलियां चलकर उनके आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News