उदयपुर में सीएम गहलोत का रोड शो

जगह जगह पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

 | 
ashok gehlot

उदयपुर 17 नवंबर 2023। आगामी विधानसभा चुनाव में उदयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी गौरव वल्लभ के समर्थन और प्रचार हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज उदयपुर पहुंचकर रोड शो किया। 

ashok gehlot

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके साथ कांग्रेस प्रत्याशी गौरव वल्लभ के स्वागत और रोड शो की अगवानी के लिए हाथीपोल में स्थानीय कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथ में कांग्रेस का झंडा और माला लेकर स्वागत किया। इस अवसर पर हाथीपोल में क्षेत्रीय पार्षद शहनाज़ अयूब, हिदायतुल्लाह, मोहम्मद अयूब , रियाज़ हुसैन , आबिद हुसैन अदीब समेत सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

congress

सीएम गहलोत ने सुखाडिया सर्कल उदयपुर से कांग्रेस गारंटी पदयात्रा की शुरुआत की। वहां से पंचवटी चौराहा, भारतीय लोक कला मंडल मंच, सहेली मार्ग तिराहा, चेतक सर्कल, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, दिल्लीगेट होते हुए महाराणा भूपाल सिंह स्टेडियम पहुंची।

congress

इससे पूर्व राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को उदयपुर रेलवे ट्रेनिंग सेंटर हेलीपेड पर पहुंचे जहाँ पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने सुखाडिया सर्कल रेलवे ट्रेनिंग सेंटर पर अशोक गहलोत को मेवाड़ी पगड़ी एवं सूत की माला पहनाकर स्वागत किया। 

ashok gehlot

शर्मा के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने "नायक नहीं महानायक" विजन 2030 के प्रिंट टी-शर्ट पहनकर गहलोत का स्वागत अभिनंदन किया और काम किया है दिल से कांग्रेस की सरकार फिर से,महानायक जिंदाबाद के गगन चुंबी नारों माहौल को गुंजाएमान कर दिया। 

ashok gehlot

इस स्वागत के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ अशोक तंबोली, मनोनीत पार्षद फिरोज अहमद शेख, उमेश शर्मा, भगवान सोनी, कन्हैयालाल मेनारिया, यशपाल शर्मा, डॉ. संदीप गर्ग, राजवीर मेघवाल, पीराराम पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीँ 17 नवंबर शुक्रवार को सांसद, उप नेता राज्यसभा प्रमोद तिवारी के उदयपुर आगमन पर डबोक एयरपोर्ट पर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरणा ओढा कर स्वागत किया। इस अवसर पर सत्यनारायण मंगरौरा, सुनील दाधीच, उमेश मीणा, निलेश खराड़ी सहित कई सदस्य मौजूद थे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News