कांग्रेस के नीरज डांगी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन

 | 
Neeraj Dangi Submit Rajysabha return

Udaipur Times, Rajya Sabha Election Update : 5 जून 2026 । राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए शुक्रवार को इंडियन नेशनल कांग्रेस (Indian National Congress) की ओर से नीरज डांगी ने रिटर्निंग आफिसर भारत भूषण शर्मा को नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।  Rajya Sabha Election Update

नीरज डांगी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करते समय उनके साथ राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्‍द सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस विधायक रफीक खान उपस्थित थे। नीरज डांगी ने तीन नामांकन पत्र दाखिल किये। Rajya Sabha Election Update

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News