प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन पर कांग्रेस द्वारा विविध आयोजन

कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस के रूप में चार चरणों में मनाया

 | 
congress

उदयपुर 1 अक्टूबर 2025 बुधवार बी ब्लॉक शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राजस्थान प्रदेश सचिव एवं उदयपुर प्रभारी डिंपल कंवर राठौड़ की अगुवाई एवं ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया गया ।

बी ब्लॉक संगठन महामंत्री सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन को कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस के रूप में चार चरणों में मनाया।

प्रथम चरण की शुरुआत प्रातः 9:00 बोहरा गणेश मंदिर से की गई जहां कांग्रेस बोहरा गणेश मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण टांक, महामंत्री दिनेश पालीवाल, धर्मा पटेल, राकेश पालीवाल, शंकर चौधरी, एडवोकेट शरीफ छिपा, मुकेश बडगूजर, शंभू सिंह राठौड़ एवं मंडल कार्यकारिणी द्वारा बोहरा गणेश जी को 21 किलो मोदक का भोग लगाकर सभी दर्शनार्थियों को भोग वितरित किया गया एवं प्रदेश अध्यक्ष की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर पूजा अर्चना की गई।

दूसरे चरण में 11:00 बजे चित्रकूट नगर स्थित प्रयास संस्थान में मंदबुद्धि बालकों के साथ जन्मदिन मनाया गया ।,यहां युवा नेता दिनेश डांगी और देवेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में हुए आयोजन में मंदबुद्धि बालकों द्वारा केक कटवाया गया और सभी बालकों को अल्पाहार कराकर जन्मदिन को इन निराश्रित बालकों की सेवा कर मनाया गया ।

तीसरे चरण में1:00 बजे कांग्रेस पन्नाधाय मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर गुर्जर, शंकर भाटिया, किशोर जोशी, नेमीचंद माली, यश वैष्णव, पुष्पेंद्र सिंह, विनीत गुर्जर, शिवराज सिंह के नेतृत्व में परशुराम चौराहा स्थित अपना घर गौशाला में बीमार गायों को 100 किलो हरी घास और गुड खिलाकर सेवा की गई एवं प्रदेश अध्यक्ष की उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

चौथे चरण में 3 बजे सुखाडिया मंडल के अध्यक्ष मयंक खमेसरा, अमित श्रीवास्तव, सलीम खान, महेश मेनारिया, नरेंद्र राठौड़, प्रकाश हरकावत के नेतृत्व में हिरण मगरी स्थित सेटेलाइट हॉस्पिटल में भर्ती रोगियों एवं उनके परिजनों को 101 किलो फल वितरित कर रोगियों की सेवा कर जन्म दिवस को मनाया गया।

बी ब्लॉक संगठन महामंत्री सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में उदयपुर प्रभारी डिम्पल कुंवर राठौड़, बी ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ राव कल्याण सिंह, पंकज शर्मा, हरीश शर्मा, भरत आमेटा, गोविंद सक्सेना, निवर्तमान पार्षद गौरव प्रताप सिंह, हर्षित सोनी, विनोद जैन, मंडल अध्यक्ष अमित सुहालका, महेश धन्नावत, सत्यनारायण टांक, श्याम सुंदर, कालू गुर्जर, मयंक खमेसरा उपस्थित रहे।