कांग्रेस की 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी

ज़िले की झाड़ोल सीट से हीरालाल दरांगी होंगे उम्मीदवार

 | 
congress

उदयपुर 26 अक्टूबर 2023। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस की राजस्थान विधानसभा के 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची आज जारी हो गई है। तीसरी सूची में उदयपुर के झाड़ोल (ST) सुरक्षित सीट से हीरलाल दरांगी को उम्मीदवार बनाया गया है। 

इसी प्रकार तीसरी लिस्ट में तारानगर(चूरू) विधानसभा सीट से भाजपा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठोड के सामने नरेंद्र बुढ़ानिया को उतारा गया है जबकि सीकर विधानसभा सीट से राजेंद्र पारीक को उम्मीदवार बनाया गया है। सपोटरा विधानसभा सीट से रमेश मीणा को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीँ संभाग के भीलवाड़ा ज़िले की सहाड़ा विधानसभा सीट से राजेंद्र त्रिवेदी को कांग्रेस का टिकट दिया गया है। 

congress 3rd list

वहीँ भाजपा छोड़ कांग्रेस में आई शोभा रानी कुशवाहा को धौलपुर विधानसभा सीट से टिकट दी गई है जबकि बसपा छोड़ कांग्रेस में आये वाजिब अली को भरतपुर ज़िले की नगर विधानसभा सीट से टिकट दी गई है। जबकि देवली उनियारा विधानसभा सीट से हरीश चंद्र मीणा को उम्मीदवार बनाया गया है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News