कांग्रेस की 33 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

वल्लभनगर से प्रीति शक्तावत, नाथद्वारा से सीपी, सरदारपुरा से गहलोत, टोंक से पायलट

 | 
congress

उदयपुर 21 अक्टूबर 2023। आगामी विधानसभा चुनाव  को लेकर कांग्रेस की पहली सूची जारी हो गई है।  जिसमे उदयपुर ज़िले के वल्लभनगर सीट से वर्तमान विधायक प्रीति शक्तावत का नाम भी शामिल है , वहीँ संभाग से नाथद्वारा सीट से विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी को टिकट दी गई हालाँकि उदयपुर शहर और ग्रामीण विधानसभा का टिकट अभी फ़ाइनल नहीं हुआ है। 

congresa list

कांग्रेस की पहली लिस्ट में सरदारपुरा से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, टोंक सीट से सचिन पायलट, अलवर ग्रामीण से मंत्री टीकाराम जूली, बागीदौरा से मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालवीय, लक्ष्मणगढ़ से गोविन्द सिंह डोटासरा, हिण्डोली से अशोक चांदना , सिकराय से ममता भूपेश और सवाई माधोपुर से दानिश अबरार प्रमुख नाम है। 

वहीँ मेवाड़ वागड़ के डूंगरपुर शहर से वर्तमान विधायक गणेश घोघरा, बांसवाड़ा के कुशलगढ़ से रमिला खड़िया, प्रतापगढ़ से रामलाल मीणा, राजसमंद के भीम से सुदर्शन सिंह रावत, भीलवाड़ा के माण्डलगढ़ से विवेक धाकड़ को टिकट दिया गया है      

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News