उदयपुर में कांग्रेस का 2 दिवसीय उपवास-सत्याग्रह समाप्त, रात की आंधी बारिश में भी जमे रहे
Udaipur Times, Congress Protest: राजीव गांधी पंचायती राज संघ के बैनर तले 02 दिवसीय उपवास - सत्याग्रह के दुसरे दिन अनशन जारी रहा गुरुवार रात्री तेज बारीश और आंधी एवं हाथीपॉल गेट परिसर में पानी भरने के बाद बिस्तर गीले हो गये परन्तु अनशनकारी हिदायत तुल्ला, गोपाल नागर रात भर वहीं डटे रहे। Congress Protest
अनशन के दुसरे दिन सुबह से ही मिलने वालों का तांता लगा रहा और सभी उत्साह वर्धन करते रहे सभी एक स्वर में आंदोलनकारी छात्रों पर हुई बर्बरता पूर्वक कार्यवाही एवं लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ हुए दुर्वव्यवाहर को लेकर आक्रोशित थे एवं लगातार दोनों केन्द्रीय मंत्रियो से इस्तीफे हेतु नारे लगाते रहे। Congress Protest
पंचायती राज संघ के जिला अध्यक्ष हिदायत तुल्ला ने बताया कि नीट पेपर लीक को लेकर आंदोलनकारी छात्रों पर लाठी चार्ज एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की हिरासत में लेने से आहत होकर महात्मा गांधी के रास्ते पर चलते हुए अनशन का रास्ता चुनकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान का इस्तीफ़ा मांगा गया । Congress Protest
पुलिस प्रशासन द्वारा उपवास को लेकर चेतक चौराहे पर जगह देने से इनकार कर देने के बाद भी हौंसले नहीं टुटे और जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ द्वारा नेतृत्व में प्रशासन से समझाईश कर हाथीपोल परिसर में उपवास हेतु स्थान उपलब्ध कराया गया। उपवास के दोनों दिन हिदायत तुल्ला केे साथ पूर्व सेवादल अध्यक्ष गोपाल नागर, नाजमीन मकरानी उपवास पर बैठे रहे।
उपवास-सत्याग्रह का रास्ता चुनने पर कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकताओं में जोश है, शहर जिला अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि दोनों केन्द्रीय मंत्रियो का इस्तीफ़ा नहीं होने पर आन्दोलन उग्र किया जाएगा एवं आगे आमरण अनशन का रास्ता अपनाया जाएगा। तीनों अनशन कारियों को पूर्व विधायक प्रीती शक्तावत, फतह सिंह राठौड़, त्रिलोक पूर्बिया, के के शर्मा, पंकज शर्मा द्वारा जूस पिला कर अनशन तुड़वाया गया। उपवास तुड़वाने के बाद सभी ने एकत्रित होकर प्रतीकात्मक रुप से मटकी लेकर मोदी के पाप का गड़ा़ फोड़ा गया एवं इस्तीफ़ा नहीं होने तक आन्दोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया। Congress Protest
उपवास स्थल पर सुरेश श्रीमाली, दिनेश श्रीमाली, राजीव सुहालका, सोमेश्वर मीणा, सुनिल रोजर, कप्पु सिंह, जगदीश कुमावत, अरुण टांक, ए ब्लॉक अध्यक्ष शंकर चंदेल, बतुल हबीब, माधव अहीर, उषा, भानु प्रताप, गौरव प्रताप, बालु,राकेश, शानु खान, रवि कुमावत, भेरू गायरी, फिरोज शेख, हाजी प्यारा भाई, शहजाद खान, नजमा मेवाफरोश, अजीज खान, बंशीलाल प्रजापत, प्रतीक नागर, दौलत साहु, हिम्मत सेठ, किशन, कौसर परवीन, तरन्नुम खान, नाजमीन खान, अयुब खान, शहनाज अयुब, पंकज सुखवाल, शैलेष, विजय सोलंकी, नादीरा खान, एडवोकेट भरत ,धर्मेंद्र राजोरा, विक्रम सिंह, पियुष जैन, राजेश जैन, शमीम डायर, संजय मंदवानी, रमेश बारबर, रितिक मेघवाल, नौशाद,अख्तर खान, रईस खान इत्यादि मौजुद रहे। Congress Protest
