भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 24वां राज्य सम्मेलन उदयपुर में आयोजित होगा
राज्य सम्मेलन 15-16 सितंबर 2025 को गुजराती समाज धर्मशाला में होगा
उदयपुर 13 सितंबर 2025। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 24वां राज्य सम्मेलन 15-16 सितंबर 2025 को उदयपुर में गुजराती समाज धर्मशाला में आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के स्थापना की 100वीं वर्षगांठ भी मनाई जा रही है। सम्मेलन स्थल का नाम पूर्व राज्य सचिव रति राम यादव (पूर्व विधायक) के नाम पर रखा गया है। इसके अतिरिक्त पार्टी के संस्थापक नेता क्रांति शंकर शुक्ला, चन्द्रशेखर सिंह भाटी, प्रताप सिंह महियारिया तथा मेघराज तावड की स्मृति में हॉल बनाए जाएंगे।
15 सितंबर अपराह्न 3:30 बजे पार्टी के वरिष्ठ नेता द्वारा झण्डा रोहण किया जाएगा, तत्पश्चात 4:00 बजे उद्घाटन सत्र होगा। इसके बाद प्रातः 11:00 बजे रैली का आयोजन किया जाएगा और आम सभा का आयोजन भी होगा। उद्घाटन सत्र में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पुनी राजा व डॉ. गिरीश शर्मा सहित अन्य राज्य नेता सम्मिलित रहेंगे।
राज्य सम्मेलन में वामपंथी पार्टियों के राज्य नेतृत्व का भी उद्घाटन होगा। सम्मेलन की सभी तैयारियाँ पूर्ण रूप से पूरी हो चुकी हैं। स्वागत समिति के अध्यक्ष डॉ. हेमेन्द्र चंदीलिया व सचिव हिम्मत चांगवाल द्वारा आवास, भोजन व्यवस्था, रैली सजावट सहित सभी कार्यों का पूर्ण रूप से समन्वय किया जाएगा।
इस बार राज्य सम्मेलन में प्रदेशभर से कुल 210 प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिन्हें पार्टी संविधानानुसार जिला एवं स्थानीय सम्मेलनों में चुना गया है। राज्य सम्मेलन हर तीन वर्ष बाद आयोजित किया जाता है। यह सम्मेलन देश व राज्य की राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक रिपोर्ट पर चर्चा करेगा। साथ ही राज्य एवं क्षेत्र की वर्तमान समस्याओं, मांगों पर विचार कर प्रस्ताव पारित करेगा। यह सम्मेलन जनता के सवालों पर भविष्य के संघर्ष का रूपरेखा तय करेगा।
राज्य सम्मेलन पार्टी संगठन की कमज़ोरियों को दूर करने, जन संघर्ष को तेज करने और राज्य में पार्टी व वामपंथी जनवादी एकता को मज़बूत करने पर विचार करेगा। इससे राज्य में धर्म निरपेक्ष जनवादी शक्तियों द्वारा राजनीतिक हस्तक्षेप बढ़ सकेगा।
राज्य सम्मेलन आगामी तीन वर्षों के लिए नए नेतृत्व, राज्य परिषद और नियंत्रण कमिटी का चुनाव भी करेगा। साथ ही पार्टी के महा अधिवेशन के लिए चंडीगढ़ में 21 से 25 सितंबर को होने वाले सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि का भी चुनाव करेगा।
#CPI #Udaipur #RajasthanPolitics #CPIConference #PoliticalNews #LeftUnity #CPI100Years #UdaipurEvents #IndiaPolitics #CPIUdaipur2025 #UdaipurTimes