ज़िला कांग्रेस ने आयकर विभाग के बाहर धरना प्रदर्शन किया


ज़िला कांग्रेस ने आयकर विभाग के बाहर धरना प्रदर्शन किया

धरना प्रदर्शन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं भारतीय युवा कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने के विरोध में किया गया

 
congress

उदयपुर 19 फ़रवरी 2024 । देहात जिला कांग्रेस कमेटी और उदयपुर शहर कांग्रेस ने सोमवार को आयकर विभाग के बाहर धरना प्रदर्शन किया। यह धरना प्रदर्शन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं भारतीय युवा कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने के विरोध में किया गया।

इस दौरान सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे। शहर जिलाध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ ने बताया कि जिस तरह से भाजपा की सरकार सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना रखकर कांग्रेस को कमजोर करने का जो प्रयास कर रही है वह निंदनीय हैं।

वही देहात जिला अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार द्वारा ED के छापे और इनकम टैक्स की कार्रवाई द्वेषतापूर्ण कराई जा रही है यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है कांग्रेस के बैंक खाते को जो फ्रिज किया गया उन्हें खोला जाए।

वही आयकर विभाग के बाहर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान देहात जिलाध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, शहर जिलाध्यक्ष फतहसिंह राठौड़, जगदीश राज श्रीमाली, पंकज शर्मा सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal