राजस्थान से बीजेपी के डॉ. अलका सिंह व डॉ. सतीश पूनिया और कांग्रेस के नीरज डांगी निर्विरोध निर्वाचित घोषित

राज्य सभा निर्वाचन - 2026
 | 
Rajasthan Rajyasbha Election

Udaipur Times, Rajyasabha Election: 11 जून 2026। राजस्थान से राज्यसभा ‌द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए तीनों प्रत्याशियों को गुरुवार को यहां विधान सभा में निर्वाचित घोषित किया गया। 

राज्यसभा निर्वाचन के रिटर्निंग ऑफिसर भारत भूषण शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ. अलका सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी नीरज डांगी और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सतीश पूनिया को गुरुवार को यहां विधान सभा में निर्वाचित घोषित किया।

राज्यसभा चुनाव में राजस्थान से तीनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए है। नाम वापसी का समय निकलने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने तीनों प्रत्याशियों के निर्वाचित होने की घोषणा की। इस मौके पर रिटर्निंग ऑफिसर शर्मा ने तीनों प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News