क्या कहते है राजस्थान के एग्जिट पोल के आंकड़े


क्या कहते है राजस्थान के एग्जिट पोल के आंकड़े 

अधिकांश राज बदल रहे है जबकि कुछ रिवाज़ बदल रहे है

 
exit poll rajasthan

आज 30 नवंबर को तेलंगाना के चुनाव समाप्त होने के बाद ही पांचो राज्यों के एग्जिट पोल के आंकड़े जारी हो गए है। एग्जिट पोल के यह आंकड़े अनुमानित है।  वास्तविक आंकड़े 3 दिसंबर को मतगणना के बाद ही सामने आएंगे। लेकिन एग्जिट पोल के आंकड़ों से हवा का रुख तो पता लग ही जाता है।  कभी कभी यह सही साबित होते है तो कभी कभी यह उलट भी साबित होते है और ऐसा कई बार हुआ है जब एग्जिट पोल के आंकड़े कुछ और थे और वास्तविक आंकड़े कुछ और थे। 

राजस्थान के एग्जिट पोल के आंकड़े  एक नज़र में 

जन की बात 

जन की बात के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक राज्य की 199 सीटों पर हुए चुनावो में भाजपा को 100 से 122 सीट मिलती दिखाई दे रही है जबकि कांग्रेस को 62 से 85 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया वहीँ अन्य को शून्य दिखाया गया है। 

टाइम्स नाउ-ETG 

टाइम्स नाउ-ETG के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक राज्य की 199 सीटों पर हुए चुनावो में भाजपा को 108 से 128 यानि स्पष्ट बहुमत मिलता नज़र आ रहा है जबकि कांग्रेस को 56 से 72 सीट मिलती नज़र आ रही है वहीँ अन्य और निर्दलीय के खाते में 13 से 21 सीट मिलती दिखाई दे रही है। 

News-18 Matrize  

News-18 Matrize के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक राज्य की 199 सीटों पर हुए चुनावो में कांग्रेस को 74, भाजपा को 111 तथा अन्य और निर्दलीय के खाते में 11 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। 

India Today-Axis 

India Today-Axis  के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक राज्य की 199 सीटों पर हुए चुनावो में कांग्रेस को 94 से 104, भाजपा को 80 से 90 तथा अन्य और निर्दलीय के खाते में 14 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। 

दैनिक भास्कर 

दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक राज्य की 199 सीटों पर हुए चुनावो में कांग्रेस को 85 से 95, भाजपा को 98 से 105 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। 

इंडिया टुडे सीएनएक्स 

इंडिया टुडे सीएनएक्स के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक राज्य की 199 सीटों पर हुए चुनावो में कांग्रेस को 86 से 106, भाजपा को 80 से 100 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। 

TV 9 -Polstrat 

TV 9 -Polstrat के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक राज्य की 199 सीटों पर हुए चुनावो में कांग्रेस को 90 से 100, भाजपा को 100 से 110 सीट वहीँ  अन्य और निर्दलीय के खाते में 5 से 15 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। 

News 24 -चाणक्य 

News 24 -चाणक्य के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक राज्य की 199 सीटों पर हुए चुनावो में कांग्रेस को 101, भाजपा को 89 सीट वहीँ अन्य और निर्दलीय के खाते में 9 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। 

यानि इन सभी एग्जिट पोल की माने तो राजस्थान में भाजपा की सरकार बनती दिखाई दे रही है। सभी एग्जिट पोल में भाजपा को कम से कम इंडिया टुडे सीएनएक्स के अनुमान में 80 तथा अधिक से से अधिक टाइम्स नाउ-ETG ने 128 सीट मिलने का अनुमान लगाया है जबकि कांग्रेस को कम से कम टाइम्स नाउ-ETG ने 56 और अधिक से अधिक इंडिया टुडे सीएनएक्स ने 106 सीट मिलने का अनुमान है। आपको एक बार फिर बता दे यह सिर्फ अनुमानित आंकड़े है वास्तविक आंकड़े 3 दिसंबर को सामने आएंगे।  
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal