राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने उदयपुर संभाग के पदाधिकारियों की घोषणा की

जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी
 | 
Congress

 

 

अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेशभर में संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी एवं जिला सह-प्रभारियों की नियुक्तियों की घोषणा की है।

उदयपुर कांग्रेस शहर के पूर्व प्रवक्ता, पार्षद फिरोज अहमद शेख ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नजमा राईन (मेवाफरोश)  को उदयपुर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया है। इससे पूर्व नजमा  मेवाफरोश उदयपुर शहर कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष, पूर्व पार्षद, जिला कांग्रेस कमेटी मैं पदाधिकारी सहित कांग्रेस में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुकी हैं

उदयपुर संभाग के प्रभारी सह प्रभारियों की नियुक्ति 

उदयपुर शहर के लिए मुस्तफा सादड़ी वाला प्रभारी जबकि कश्मीर मोहम्मद शेख सह प्रभारी नियुक्त किये गए वहीँ उदयपुर ग्रामीण के लिए हाजी मोहम्मद इक़बाल क़ाज़ी प्रभारी और सैयद अकरम अली सह प्रभारी नियुक्त किये गए। 

इसी प्रकार फिरोज़ खान अब्बासी को राजसमंद ज़िले का प्रभारी तथा मोहम्मद खान पठान को सह प्रभारी नियुक्त किया है। गौरतलब है कि फिरोज़ खान अब्बासी इससे पहले प्रतापगढ़ ज़िले के प्रभारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। संगठन सृजन अभियान के दौरान उन्होंने ज़िला अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया का सफल संचालन किया था। इसके अलावा, AICC अल्पसंख्यक विभाग ने उन्हें असम विधानसभा चुनाव में ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी भी सौंपी थी।

संभाग के भीलवाड़ा ग्रामीण के लिए मोहम्मद शमशेर अली प्रभारी तथा मोहम्मद शाकिर कुरैशी को सह प्रभारी जबकि भीलवाड़ा शहर के लिए मोहम्मद रईस खान को प्रभारी तथा मज़हर हुसैन पठान को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

चित्तौड़गढ़ ज़िले के लिए शबनम डायर को प्रभारी तथा शराफत हुसैन फौजदार को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि सलूंबर ज़िले के लिए अब्दुल हामिद कुरैशी को प्रभारी और मुस्तफा रज़ा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News