फतह सिंह राठौड़ उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त

इस नियुक्ति पर पूरे उदयपुर शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी हर्ष का माहौल है

 | 
fateh singh rathod

उदयपुर 11 जुलाई 2023। मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ को नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति पर पूरे उदयपुर शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनता में भारी हर्ष का माहौल है सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि हमारे बीच के व्यक्ति को कांग्रेस पार्टी ने जिम्मेदारी दी है जिसे हम सब मिलकर तन मन धन से निभाते हुए आगामी सभी चुनाव में कांग्रेस पार्टी को उदयपुर से विजय दिलाएंगे।  

नवनियुक्त अध्यक्ष राठौड़ ने इस नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का और प्रदेश नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष पद का दायित्व देखकर शीर्ष नेतृत्व ने जो विश्वास व्यक्त किया है उस पर में सभी कार्यकर्ताओं और उदयपुर की जनता के साथ से खरा उतरने का प्रयास करूंगा।  

नियुक्ति की घोषणा के पश्चात राठौड़ ने बेदला माता जी महाकाल मंदिर जगन्नाथ स्वामी जगदीश चौक मंदिर मैं भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया तत्पश्चात सभी दिवंगत नेताओं की समाधि पर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और आशीर्वाद लिया।  

उदयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राठौड़ का माला पहनाकर पगड़ी पहनाकर दुपट्टा ओढ़ा कर भव्य स्वागत किया एवं आलाकमान का आभार व्यक्त किया इस मौके पर जगदीश चौक एवं चेटक सर्कल पर भव्य आतिशबाजी की गई एवं हर्ष व्यक्त किया गया।  

आभार एवं हर्ष व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश श्रीमाली, राजीव सुवालका, दिनेश दवे, मोहसिन खान, सुनील रॉजर्स, दिलीप प्रभाकर, मोहसिन खान, कौशल नागदा, ए ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा, बी ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र ओदिचय, के जी मूंदड़ा, पार्षद अरुण टांक, हिदायतुल्लाह, रवि तरवाड़ी, दीपक चौधरी, रेखा डांगी, प्रशांत श्रीमाली, नेहा कुमावत, गिरीश भारती, संजय मंगवानी, अमित श्रीवास्तव, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजमा मेवाफरोश, बतुल हबीब, विकास कछारा, प्रशांत भंडारी, चंदा सुवालका, मधु सालवी, सलीम खान, वीरेंद्र चौधरी, गोविंद सक्सेना, अभिजीत सिंह खींची, सेवादल पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ सोनी, गौरी शंकर पटेल, पंकज जोशी, राकेश जोशी, तीरथ सिंह खेरोलिया, फारुख कुरेशी, लोकेश चौधरी, राहुल व्यास, मोहम्मद शकील खान एवं उदयपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनता ने जगह जगह पर नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News