Udaipur Times, Ashok Gehlot Udaipur Visit: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत 25 नवंबर, बुधवार को उदयपुर दौरे पर रहेंगे। वे जोधपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा उदयपुर पहुंचेंगे तथा यहां रात्रि विश्राम करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 25 नवंबर को दोपहर 2:00 बजे जोधपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर अपराह्न 3:15 बजे उदयपुर पहुंचेंगे। उदयपुर पहुंचने पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।
गहलोत उदयपुर में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके पश्चात 26 नवंबर, गुरुवार को दोपहर 12:20 बजे इंडिगो की नियमित उड़ान से उदयपुर से जयपुर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 1:25 बजे जयपुर पहुंचेंगे।
उल्लेखनीय है कि गहलोत 23 नवंबर को जयपुर से सड़क मार्ग द्वारा जोधपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया।