गौरव वल्लभ कल से उदयपुर विश्वास यात्रा निकालेंगे

इस यात्रा में भीड़ को नही जुटा कर सिर्फ वार्ड के लोगो से परेशानियां जानेंगे

 | 
gaurav vallabh

उदयपुर 28 दिसंबर 2023। ज़िले में अब उदयपुर शहर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी गौरव वल्लभ शुक्रवार से उदयपुर में उदयपुर विश्वास यात्रा निकालेंगे। 

उदयपुर आए कांग्रेस प्रत्याशी गौरव वल्लभ ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा की नव निर्वाचित विधायक को एक महीने का समय हो गया है अभी तक ऐसे कोई काम सामने नहीं आया है। 

शुक्रवार से उदयपुर शहर के विकास के लिए हर वार्ड में यात्रा निकालेंगे। इस यात्रा में भीड़ को नही जुटा कर सिर्फ वार्ड के लोगो से परेशानियां जानेंगे और हर वार्ड में लोगो को आ रही परेशानी जन प्रतिनिधियों को बताएंगे। 

गौरव वल्लभ ने कहा की चिल्ला कर या गालियां देकर काम नही होता है काम धरातल पर जाने से होता है। यह यात्रा दो से तीन महीने तक चलेगी जो हर वार्ड में जाएगी और शहर के विकास के हित के मुद्दो को उठाया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News