हिमाचल के सीएम सुखविंदर सुक्खू का इस्तीफा

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद हिमाचल की राजनीती में उबाल
 | 
sukhwinder singh sukhu

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर कांग्रेस की हार के बाद मंत्री और विधायकों की नाराज़गी के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद कांग्रेस देर शाम तक नए नेता का चुनाव कर सकती है। पार्टी ने विधायकों से बातचीत के लिए पर्यवेक्षक भेजे है। 

इससे पूर्व  मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से नाराज़ मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी आज इस्तीफ़ा दे दिया था। 68 विधानसभा वाली सीट पर कांग्रेस के 40 विधायक है जबकि भाजपा के पास 25 और तीन निर्दलीय विधायक है। 

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने कांग्रेस हाईकमान ने सुखविंदर सुक्खू को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग की थी। राज्यसभा की एक सीट के चुनाव के दौरान कांग्रेस के 6 और तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी जिसके कारण कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को हार का मुंह देखना पड़ा। 

वहीँ हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के विधायक दल के नेता जयराम ठाकुर समेत 15 विधायकों को सदन से निष्कासित कर दिया है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल से मिलकर फ्लोर टेस्ट की मांग की थी। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News