हिमंत बिस्व सरमा ने असम के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ
गुवाहाटी 12 मई 2026। हाल ही सम्पन्न हुए असम विधानसभा चुनावो में बहुमत मिलने के बाद बीजेपी के हिमंत बिस्व सरमा ने आज लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की भारी जीत के बाद उनका दोबारा सत्ता संभालना तय था।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सरमा के साथ चार अन्य विधायकों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
NDA के चार प्रमुख नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है जिसमे भाजपा से रामेश्वर तेली, अजयांता नेओग, असम गण परिषद (AGP) से अतुल बोरा और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) से चरण बोरो शामिल है। इनमें अजयांता नेओग, अतुल बोरा और चरण बोरो पहले भी सरमा के पिछले मंत्रिमंडल का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं रामेश्वर तेली, जो पूर्व में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं, राज्य की सक्रिय राजनीति में एक बार फिर लौट आए हैं।
Source: Media Reports
#HimantaBiswaSarma #Assam #AssamCM #BJP #NDA #PMModi #AmitShah #AssamPolitics #Guwahati #BreakingNews
