इक़बाल सक्का की कलाकृतियां इण्डिया बुक में दर्ज


इक़बाल सक्का की कलाकृतियां इण्डिया बुक में दर्ज 

उदयपुर के अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण शिल्पकार है इक़बाल सक्का 
 
 
इक़बाल सक्का की कलाकृतियां इण्डिया बुक में दर्ज
विश्व की सबसे छोटी स्वर्ण निर्मित क्रिकेट वर्ल्ड कप ट्रॉफी को इंडिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स 2020 में दर्ज की गई 
 

उदयपुर 8 सितंबर 2020। उदयपुर के अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण शिल्पकार इक़बाल सक्का द्वारा सोने से निर्मित विश्व की सबसे छोटी मात्र 10 मिली ग्राम से बनी कलाकृतियाँ क्रिकेट वर्ल्ड कप ट्रॉफी, क्रिकेट बेट और बॉल की कृति को इंडिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्डस 2020 के संस्करण में दर्ज किया गया है। 

 इक़बाल सक्का द्वारा निर्मित इन कृतियों को इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्डस के विशेष अंक में दर्ज होने पर सक्का को इण्डिया बुक के मुख्य संपादक डॉ बी आर  चौधरी द्वारा हरियाणा स्थित भारतीय कार्यालय से इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड 2020 की बुक के साथ वाहन स्टीकर व बेज भेजकर सम्मानित किया। 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal