कड़ी टक्कर का संकेत दे रहे कर्नाटक एग्जिट पोल्स

कड़ी टक्कर का संकेत दे रहे कर्नाटक एग्जिट पोल्स

कर्नाटक में किसी को बहुमत नहीं मिलने का संकेत

 
exit poll karnataka

कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर चुनाव आज शाम 6 बजे तक संपन्न हो चुके और अब एग्जिट पोल के सर्वे भी आने शुरू हो गये है। अब तक आए एग्जिट पोल कर्नाटक में हंग असेंबली के आसार नजर आ रहे हैं। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है, लेकिन बहुमत से कुछ सीटें कम है। भाजपा अधिकांश पोल में दूसरे नंबर पर और जेडीएस तीसरे नंबर पर है।

हालाँकि नतीजे 13 मई को मतगणना के बाद ही सामने आएंगे। 224 विधानसभा सीटों वाले कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए 113 जादुई आंकड़ा है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में लगभग 65.69% फीसदी मतदान हुआ है।  

आइये एग्जिट पोल के आंकड़े पर डाले नज़र 

  • ज़ी न्यूज़ के सर्वे में कांग्रेस को 103 से 118 सीट मिल रही है जबकि भाजपा को 79 से 94 सीट प्राप्त हो रही है वहीँ जेडीएस को 25 से 33 और अन्य को 2 से 5 सीट मिलने का अनुमान जताया है। 
  • TV 9 भारतवष के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 99 से 109 सीट, भाजपा को 88 से 98 सीट, जेडीएस को 21 से 26 सीट जबकि अन्य को 0 से 4 सीट मिलने का अनुमान जताया है
  • रिपब्लिक टीवी के एग्जिट पोल के रिजल्ट में कांग्रेस को 94 से 108 सीट, भाजपा को 85 से 100 सीट, जेडीएस को 24 से 32 सीट वहीँ अन्य को 2 से 6 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। 
  • न्यूज़ एक्स / जन की बात के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 91 से 106 सीट , भाजपा को 94 से 117 सीट , जेडीएस को 14 से 24 सीट तथा अन्य को 0-2 सीट मिलने का अनुमान लगाया है।    
  • इंडिया टीवी-CNX के ओपिनियन पोल के मुताबिक कांग्रेस 105 सीट के साथ सिंगल लार्जेस्ट पार्टी बन सकती जबकि दुसरे नंबर पर भाजपा को 85 सीट और जेडीएस 32 सीट प्राप्त कर सकती है। 
  • एबीपी न्यूज-सी वोटर के ओपिनियन पोल में कांग्रेस को 110 से 112 सीट, भाजपा को 83 से 95 सीट जबकि जेडीएस को 21 से 29 सीट, अन्य को 2 से 6 सीट प्राप्त हो सकती है।
  • न्यूज़ नेशन के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 86 सीट, भाजपा को 114 सीट, जेडीएस को 21 सीट तथा अन्य को 3 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।  
  • आज तक के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 122 से140 सीट, भाजपा को 62 से 80 सीट, जेडीएस को 20 से25 सीट तथा अन्य को 0 से 3 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। 
  • न्यूज़ 24 टुडे चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 120 सीट, भाजपा को 92 सीट, जेडीएस को 12 सीट तथा अन्य को 0 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। 
  • टाइम्स नाउ/ईटीवी के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 106 से 120 सीट, भाजपा को 78 से 92 सीट, जेडीएस को 20 से 26 सीट तथा अन्य को 2 से 4 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। 
  • इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 110 से 120 सीट, भाजपा को 80 से 90 सीट, जेडीएस को 20 से 24 सीट तथा अन्य को 1 से 3 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

यानी अगर एग्जिट पोल के आंकड़ों पर नज़र डाले तो कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है और अगर एग्जिट पोल के मुताबिक नतीजे आये सत्ता की चाबी जेडीएस के पास रहने वाली है।  

पिछले चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी थी लेकिन बहुमत से दूर थी। इसलिए सरकार नहीं बना पाई थी। कांग्रेस ने जेडीएस के साथ मिलकर सरकार का गठन किया था हालाँकि कांग्रेस और जेडीएस के कुछ विधायकों की बगावत के बाद भाजपा ने एक साल बाद फिर सरकार बना ली थी। उस वक़्त सरकार की कमान भाजपा के मंझे हुए लिंगायत नेता येदिरुप्पा के हाथो में थी लेकिन दो साल बाद सत्ता की कमान बसवराज बोम्मई के हाथो में चली गई। 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal