किंग सेना प्रमुख राव गगन सिंह ने भाजपा ज्वाइन की

वे अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को मेवाड़ वागड़ में मजबूत करने का कार्य करेंगे

 | 
king sena

उदयपुर। किंग सेना अध्यक्ष कुंवर राव गगन सिंह ने गुरुवार को अपने हजारों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह एवं पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने उन्हें माला एवं उपरणा पहना कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई।

पार्टी अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कुंवर राव गगन सिंह के भाजपा ज्वाइन करने से मेवाड़-वागड़ में पार्टी एवं संगठन की स्थिति और मजबूत होगी और भ्रष्टाचार में डूबी गहलोत सरकार को उखाड़ फेकेंगे। प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा की राव गगन सिंह मेवाड़-वागड़ में पानी एवं हिंदू मंदिरों के उत्थान जैसे सामाजिक सरोकार के विषयों से जुड़े रहे हैं।

कुंवर राव गगन सिंह ने कहा की पार्टी ने माही, मानसी वाकल और देवास परियोजनाओं जैसी मेवाड़-वागड़ की महत्वपूर्ण सिंचाई एवं पेयजल परियोजनाओं में गंभीरता दिखाई है। वे अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को मेवाड़ वागड़ में मजबूत करने का कार्य करेंगे।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा चंद्रयान तीन की सफलता से भारत का अमृत काल शुरू हुआ है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जल्द ही सभी आयामों में विश्व स्तरीय सफलता हासिल करेगा। करीब डेढ़ घंटा चले कार्यक्रम में रोड सिंह राव, उदा भील, जमुना भील, हनुमान सिंह चौहान, रविंद्र सिंह राजावत, सुनील गुर्जर, देवी सिंह गुर्जर, विनय खटीक, गौतम खटीक, नंदू खींची, सुनील निमावत, राकेश सुहालका, प्रकाश सालवी, गोपाल सिंह, रविंद्र सिंह राव, गुलाब सिंह, घनेंद्र सिंह सरोहा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News