नितीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्‍यमंत्री के तौर पर शपथ ली

विभागों का बंटवारा अब होगा 
 | 
Nitish Kumar

पटना 20 नवंबर 2025। जनता दल यूनाइटेड के नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्‍यमंत्री के तौर पर गुरुवार 20 नवंबर 2025 को शपथ ली। उनके साथ बीजेपी के सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्‍हा ने भी उप मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। 

एनडीए के तमाम घटक दलों के नेताओं ने भी तय कोटे के हिसाब से मंत्री पद की शपथ ली। राज्‍यपाल आर‍िफ मोहम्‍मद खान ने सभी को शपथ दिलाई. विभागों का बंटवारा बाद में किया जाएगा। 

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित की गई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ समेत एनडीए के अन्‍य दलों के तमाम दिग्‍गज नेता मौजूद रहे। कई राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों ने भी नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। 

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को कुल 202 सीटें मिली हैं। भाजपा ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) 85 सीटों के साथ है। वहीं, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (आर) (LJPR) ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को पांच और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को चार सीटों पर जीत मिली। 

नीतीश के साथ 26 अन्‍य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। 

किस पार्टी से बने कितने मंत्री, देखें पूरी लिस्‍ट -:

सम्राट चौधरी – बीजेपी
विजय सिन्हा – बीजेपी
विजय कुमार चौधरी – जेडीयू
विजेंद्र यादव – जेडीयू
श्रवण कुमार – जेडीयू
मंगल पांडेय – बीजेपी
दिलीप जायसवाल – बीजेपी
अशोक चौधरी – जेडीयू
लेशी सिंह – जेडीयू
मदन साहनी – जेडीयू
नितिन नवीन – बीजेपी
रामकृपाल यादव – बीजेपी
संतोष सुमन – हम
सुनील कुमार – जेडीयू
जमा खान – जेडीयू
संजय टाइगर – बीजेपी
अरुण शंकर – बीजेपी
सुरेंद्र मेहता – बीजेपी
रमा निषाद – बीजेपी
नारायण साह – बीजेपी
लखेन्द्र पासवान – बीजेपी
श्रेयशी सिंह – बीजेपी
प्रमोद कुमार – बीजेपी
संजय कुमार – एलजेपी (आर)
संजय कुमार सिंह – एलजेपी (आर)
दीपक प्रकाश – आरएलम

Source: Media Reports

#NitishKumar #BiharCM #BiharPolitics #NDA #NDA2025 #BiharNews #Patna #GandhiMaidan #SamratChoudhary #VijaySinha #JDU #BJP #LJPR #HAM #RLM #BiharCabinet #IndiaNews #PoliticalNews #Election2025