राजसमंद में सियासी भूचाल
विधायक पुत्र पर गंभीर आरोप
राजसमंद 24 अप्रैल 2026। भीम क्षेत्र की राजनीति में हलचल उस समय बढ़ गई जब पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने प्रेस वार्ता में विधायक हरि सिंह रावत के पुत्र रणजीत सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मकान तोड़ने, आमजन को परेशान करने और दबाव बनाकर काम कराने जैसे आरोप लगाए।
रावत ने कहा कि रणजीत सिंह पर कई मुकदमे दर्ज हैं और उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही राजनीतिक प्रभाव और पद के दुरुपयोग के आरोप भी लगाए।
उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि थानों में मामले दर्ज नहीं हो रहे और प्रशासन दबाव में काम कर रहा है। पशु चोरी और अन्य अपराध बढ़ने का भी दावा किया।
प्रेस वार्ता में एक महिला द्वारा लगाए गए शोषण के आरोपों का जिक्र करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई। इस पूरे मामले से क्षेत्र का राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
#RajsamandNews #Bhim #RajasthanPolitics #PoliticalNews #BreakingNewsIndia #LawAndOrder #RajasthanNews #PoliticalControversy #MLANews #IndiaNews
