वायनाड से प्रियंका गाँधी लड़ेगी चुनाव

राहुल गाँधी छोड़ेंगे वायनाड सीट 

 | 
Priyanka Gandhi

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी भी अब चुनावी राजनीती में कदम रखेगी।  लोकसभा चुनावो में उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट और केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव जीतने वाले राहुल गाँधी वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफ़ा देंगे।  अब वायनाड लोकसभा सीट से प्रियंका गाँधी चुनाव लड़ेगी।  

कल सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गाँधी और कांग्रेस संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल के साथ बैठक के बाद प्रियंका गाँधी की उम्मीदवारी का ऐलान किया। 

आपको बता दे लोकसभा आम चुनावो में केरल की वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने अपने निकटतम प्रत्याशी CPI के ऐनी राजा को 364422 वोटो से पराजित किया था।  जबकि 2019 के लोकसभा चुनावो में कांग्रेस के राहुल गांधी ने CPI के पी पी सुनीर को 431770 वोटो से हराया था। 

2024 लोकसभा आम चुनावो में राहुल गाँधी ने वायनाड लोकसभा सीट और उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट दोनों जगह से जीत  हासिल की थी।  ऐसे में राहुल गाँधी को से कीसी एक सीट को छोड़ना पड़ेगा।  राहुल गाँधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी दिनेश सिंह को 390030 वोटो से हराया था।  
   

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News