उदयपुर के कुरेश बोहरा कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में जिला महासचिव नियुक्त

 | 
Suresh Bohra Congress

 

Udaipur Times, Politics News: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में संगठनात्मक नियुक्ति के तहत उदयपुर के कुरेश बोहरा को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार के निर्देशानुसार तथा प्रदेश कॉर्डिनेटर मुस्तफा रजा की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई।

जिला अध्यक्ष मोहम्मद रईस खान ने नियुक्ति की जानकारी देते हुए कुरेश बोहरा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि बोहरा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और अल्पसंख्यक समाज के हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News