Rajasthan Local News: जयपुर ज़िले के 2 नगर परिषदों व 16 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित

कुल 18 अध्यक्षों में 12 BJP से और 6 Congress से निर्वाचित
 | 
Rajasthan Local Jaipur News  जयपुर ज़िले के 2 नगर परिषदों व 16 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित

 

UdaipurTimes, September 22, 2026 | Jaipur News, Rajasthan Local News, Elections: नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जयपुर जिले के नगर निकायों में अध्यक्ष पद के निर्वाचन के परिणाम घोषित किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) संदेश नायक ने बताया कि 02 नगर परिषदों व 16 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पदों पर परिणाम घोषित हुए हैं। इनमें BJP के 12 तथा Congress के 6 अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। Rajasthan Local News

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चौमूं नगर परिषद् से आशीष दुसाद (BJP), शाहपुरा नगर परिषद् से रविश खटाना (BJP), बगरू नगर पालिका से संतोष चौहान (BJP), बस्सी नगर पालिका से निर्मला खोलिया (BJP) तथा चाकसू नगर पालिका से पुष्पा देवी (BJP) निर्वाचित हुई हैं। Rajasthan Local Jaipur News

इसी प्रकार दूदू नगर पालिका से गरिमा कंवर (Congress), जमवारामगढ़ नगर पालिका से राकेश कुमार वर्मा (BJP), जोबनेर नगर पालिका से सरोज गुर्जर (BJP), कालाडेरा नगर पालिका से उर्मिला कुमावत (BJP) तथा कानोता नगर पालिका से राम किशन (BJP) निर्वाचित हुए हैं। Rajasthan Municipality Elections

उन्होंने बताया कि खेजरौली नगर पालिका से सुनीता सैनी (Congress), किशनगढ़-रेनवाल नगर पालिका से सुनीता अग्रवाल (BJP), मनोहरपुर नगर पालिका से अर्जुन मोहनपुरिया (Congress), नरायना नगर पालिका से अब्दूल रज्जाक (Congress), फागी नगर पालिका से सुरेश (Congress), फुलेरा नगर पालिका से राजू शर्मा (BJP), सांभर नगर पालिका से पवन कुमार मोदी (BJP) तथा वाटिका नगर पालिका से कमला देवी (BJP) निर्वाचित हुई हैं। Rajasthan Local Politics

इनमें चाकसू नगर पालिका से पुष्पा देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।