राजेश दया (साहू) उदयपुर कांग्रेस देहात ज़िला के OBC प्रभारी नियुक्त
उदयपुर 25 मार्च 2026। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी OBC विभाग के चेयरमेन हरसहाय यादव ने जारी की ज़िला प्रभारियों की सूची में उदयपुर शहर OBC विभाग के पूर्व ज़िलाध्यक्ष राजेश दया (साहू) को उदयपुर कांग्रेस देहात ज़िला के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी दी गयी है।
प्रदेश संगठन महासचिव सागर मावर ने बताया कि चेयरमेन हरसहाय यादव ने 20 मार्च 2026 को राजस्थान में संगठन को मजबूती प्रदान करना, संगठन की गतिविधियों पर ध्यान देना होगा ताकि प्रदेश में कांग्रेस बुथ स्तर पर मजबुत हो सके। आगामी दिनों में नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनाव में भी इन पदाधिकारियों की बडी जिम्मेदारी रहेगी। इनका काम OBC वर्ग की तमाम छोटी बडी जातियों को कांग्रेस से जोडना होगा।
प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव एवं नेशनल कोर्डिनेटर अखिल भारतीय कांग्रेस OBC विभाग राजेन्द्र सेन ने राजस्थान के सभी ज़िलों में ज़िला प्रभारी नियुक्त किया है, जिसमें उदयपुर ज़िले की जिम्मेदारी राजेश दया (साहू) को दी गयी है।
कांग्रेस नेता उत्तम देवडा, महेश चौधरी, रमेश शुक्ला, OBC देहात ज़िलाध्यक्ष कमलेश पटेल, आई.टी. सेल के उपाध्यक्ष सुरेश औदिच्य, पूर्व पार्षद मदन बाबरवाल, पूर्व सेवादल अध्यक्ष कौशल आमेटा, सोशल मिडिया प्रदेश संयोजक रंजना साहु, पूर्व पार्षद संजय मनवानी, सुरेश साहु, भगवतीलाल साहु सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्ति करते हुए शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
#UdaipurNews #RajasthanPolitics #CongressParty #OBCPolitics #RajeshDayaSahu #UdaipurCongress #RajasthanNews #PoliticalUpdate #LocalPolitics #UdaipurUpdates #RajasthanCongress #OBCLeadership #Election2026 #PanchayatiRaj #UrbanLocalBodies
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
