दिल्ली की सीएम बनेंगी रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गई हैं
 | 
Rekha Gupta

दिल्ली 19 फ़रवरी 2025। दिल्ली राज्य विधानसभा के चुनावके बाद आखिरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम का ऐलान हो गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगी है। 

रेखा गुप्ता कल 20 फ़रवरी 2025 को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गई हैं। 

आपको बता दे की दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 11 दिन के बाद भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया गया है। दिल्ली में कल मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में होगा। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News