कांग्रेस में जो कुछ हो रहा है उससे मन दु:खी होता है -गिरजा व्यास


कांग्रेस में जो कुछ हो रहा है उससे मन दु:खी होता है -गिरजा व्यास 

पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास की प्रेस कांफ्रेंस 

 
congress

उदयपुर 9 मार्च 2024। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और पूर्व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा गिरिजा व्यास ने कहा कि मैंने भले ही चुनाव लड़ना छोड़ दिया है लेकिन मैं कांग्रेस की थी और मरते दम तक कांग्रेस में रहूंगी। डा व्यास आज उदयपुर में अपने निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि मैंने भले ही चुनाव लड़ना छोड़ दिया लेकिन मै अपनी मर्जी से कांग्रेस में हूं और मरते दम तक कांग्रेस में रहूंगी।

वे बोली की मैने बहुत चुनाव लड़ लिए और वक्त के साथ स्वीकार करना सीखना चाहिए। मुझे नेता नहीं बनना, बहुत कुछ कर लिया मैने, उस समय 18-18 घंटे काम कर लिया है।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले नेताओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिसको जाना हो वो जाए और वे गलती कर रहे है। उन्होंने यह जरूर कहा कि कांग्रेस में जो कुछ हो रहा है उससे मन दु:खी होता है।असल में गिरिजा व्यास राजस्थान भर में भाजपा में शामिल हो रहे कांग्रेस नेताओं को लेकर सवाल का जवाब दे रही थी। हालांकि बार-बार पूछे जाने पर भी वे पूर्व सीएम अशोक गहलोत और टोंक विधायक सचिन पायलट पर अपनी टिप्पणी करने से बचती रही।

गिरिजा को भाजपा से बुलावे के एक सवाल पर कहा कि मेरा खून लाल रंग का नहीं तिरंगे  रंग का है, सब चले जाए पर मै मरते दम तक कांग्रेस में रहूगी। 

मोदी की गारंटी आज तक पूरी नहीं हुई 

डॉ.गिरिजा ने कहा कि मोदी ने पहले चुनाव में कहा कि हरेक के खाते में पैसे आ जाएंगा आज तक नहीं आया और आज तक लोग ढूंढते फिर रहे है। उन्होंने किसानों को उस समय कहा कि न्यूनतम समर्थन प्राइज मिल जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नोटबंदी के समय कहा कि काला धन बंद हो जाएगा नहीं हुआ। मोदी की गारंटी कहाँ पूरी हुई।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal