सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ
पटना 15 अप्रैल, 2026। बीजेपी के सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, नीतीश कुमार के 21 साल के कार्यकाल के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बिहार पटना के लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने पद की शपथ दिलाई।
बिहार में पिछले 21 सालो से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नीतीश कुमार रिकॉर्ड 10 बार मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने मंगलवार (14 अप्रैल) को अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया। इस्तीफ़ा उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य कैबिनेट के साथ अपनी आखिरी बैठक के बाद कैबिनेट को भंग करने के उपरांत दिया। नीतीश कुमार अब संसद के उच्च सदन में सदस्य के तौर पर शामिल होंगे।
बिहार के नए मुख्यमंत्री 57 वर्षीय सम्राट चौधरी 2017 में BJP में शामिल होने से पहले JDU के सदस्य थे। 2025 के राज्य विधानसभा चुनावों के बाद उन्हें उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था।
50 से ज़्यादा सालों से बिहार की राजनीति का हिस्सा रहे निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नए मुख्यमंत्री को "पूरे सहयोग" का भरोसा दिलाया। X पर लिखते हुए नीतीश कुमार ने कहा, "अब बिहार में काम-काज नई सरकार संभालेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा।"
#SamratChoudhary #BiharPolitics #BJPGovernment #BiharCM #NitishKumar #PoliticalShift #IndiaPolitics #BJPIndia #BiharNews #LeadershipChange #PatnaNews #GovernanceShift
