शिवराज चौहान बने एनएसयूआई के प्रदेश सचिव

शिवराज सिंह प्रदेश सह संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
 | 
shivraj chouhan

उदयपुर 13 मई 2023। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अग्रिम संगठन एनएसयूआई ने राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई इसमें 9 प्रदेश महासचिव एवं 18 प्रदेश सचिव नियुक्त किए गए। उदयपुर शिवराज चौहान को भी प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। 

दक्षिणी राजस्थान के सबसे बड़े कृषि विश्वविद्यालय महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से पहली बार किसी एनएसयूआई के छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी को प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।  

शिवराज सिंह प्रदेश सह संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। एनएसयूआई द्वारा पूर्व में प्रतापगढ़ राजसमंद जिले का प्रभारी भी नियुक्त किया गया था।  

प्रदेश सचिव शिवराज सिंह चौहान ने एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं पूर्ण निष्ठा से जिम्मेदारी का निर्वहन करने का संकल्प लिया। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News