10 फ़रवरी 2025। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) की पंजाब इकाई में राजनैतिक हलचल तेज हो गई हैं। मीडिया सूत्रों की माने तो दल बदल की अटकलों के बीच खबर है कि राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के आप विधायकों को दिल्ली तलब किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दिल्ली में आम आदमी पार्टी को कम से कम 14 सीटों पर ज़ख्म देने वाली कांग्रेस (Congress) ने दावा किया था कि बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक दूसरे दलों में जाने के लिए तैयार हैं। हालांकि, किसी आम आदमी पार्टी (AAP) नेता की तरफ से आधिकारिक तौर पर इस दावे को लेकर कुछ नहीं कहा गया है। पंजाब कांग्रेस के नेताओ के अनुसार आम आदमी पार्टी के कई विधायक उनके सम्पर्क में है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों और मंत्रियों को बैठक के लिए दिल्ली बुलाया है। यह मीटिंग 11 फरवरी को बुलाई गई है। खबर है कि पार्टी विधायकों से मंगलवार को सभी कामों को रद्द कर कपूरथला हाउस में होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है। हालांकि, बैठक का एजेंडा क्या होगा, यह अब तक साफ नहीं हो सका है।
आपको बता दे की 2022 में पंजाब विधानसभा चुनावो में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 117 में से 92 सीट जीतकर सरकार बनाई थी। वहीँ कांग्रेस ने 18, शिरोमिनी अकाली दल ने 3, बीजेपी ने 2 और बसपा ने 1 सीट जीती थी, पंजाब में सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत का आंकड़ा 59 है। ऐसे में आप के यदि 35 विधायक टूटते है पंजाब में आम आदमी पार्टी के भगवंत मान सरकार पर संकट आ सकता है।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal