उदयपुर में पेट्रोल-डीजल कीमतों पर कांग्रेस का बड़ा विरोध, देहली गेट पर जोरदार प्रदर्शन

 | 

Udaipur Times, Fuel Price Protest Udaipur: 29 मई 2026। देश में लगातार आसमान छू रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों के विरोध में आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी के  (ब) ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर अपना आक्रोश जताया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के व्यस्ततम इलाके देहली गेट चौराहे पर एक विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़े हुए दामों को तुरंत वापस लेने की मांग की।

आम जनता पर बढ़ रहा है आर्थिक बोझ

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि ईंधन के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से मालभाड़ा बढ़ रहा है, जिससे खाने-पीने की चीजों से लेकर रोजमर्रा की हर जरूरत की वस्तु महंगी होती जा रही है। मध्यम और गरीब वर्ग के लिए अब घर चलाना मुश्किल हो गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News