उदयपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 45 से बीजेपी के दिनेश भट्ट ने दाखिल किया नामांकन
Udaipur Times, UMC Election 2026: उदयपुर में होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। जो 31 अगस्त तक चलेगी।
नामांकन प्रक्रिया के पहले ही दिन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने वार्ड 45 से अपना नामांकन दाखिल किया।
दिनेश भट्ट अपने परिवार के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। उन्होंने अभिजीत मुहूर्त में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने के बाद भट्ट ने कहा कि आज अभिजीत मुहूर्त होने के कारण उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया है।
आपको बता दे की उदयपुर नगर निगम में इस बार महापौर का पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है। ऐसे में दिनेश भट्ट महापौर पद के प्रबल दावेदारों में शामिल है। पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश भट्ट पहली बार चुनावी मैदान में उतर रहे है।