वसुंधरा राजे ने कन्हैयालाल हत्याकांड के मुख्य गवाह राजकुमार शर्मा से की मुलाकात, सफाई अभियान शुरू किया

सफाई अभियान शुरू किया
 | 
vasundhra raje

उदयपुर 1 जुलाई 2023 । शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कन्हैया लाल हत्याकांड के मुख्य गवाह राजकुमार शर्मा से मुलाकात करने के लिए उनके घर पहुंची। 

दरअसल कन्हैया लाल हत्याकांड के मुख्य गवाह राजकुमार शर्मा पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे हैं ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उनके घर पहुंची और उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली।

आपको बता दें कि उदयपुर में केंद्रीय मंत्री अमित शाह की शुक्रवार को आयोजित हुई विशाल जनसभा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उदयपुर आई हुई थी और रात्रि विश्राम उदयपुर में किया । शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राजकुमार शर्मा के घर पहुंची और उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान भाजपा से जुड़े कई पदाधिकारी उपस्थित रहे

सफाई अभियान 

उदयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई अभियान का आगाज किया, लेकिन उस दौरान एक अजीब नजारा देखने को मिला। रंगनिवास चौकी के बाहर शीतला माता मंदिर के सामने वसुंधरा राजे को सफाई अभियान के आगाज के लिए बुलाया गया, लेकिन उससे पहले मौके पर मौजूद स्थानीय भाजपा नेता और कुछ कर्मचारियों ने सड़क पर पहले कचरा फैला दिया जिसका एक वीडियो भी सामने आया जिसमे कर्मचारी को कचरा सड़क पर डालते हुए साफ़ देखा जा सकता है। और उसके बाद वसुंधरा राजे की आने के साथ ही उनसे झाड़ू निकलवा दी। 

Vasundhra Raje

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News