जेपी नड्डा की बैठक में वसुंधरा राजे की मौजूदगी पर चर्चा

उदयपुर संभाग के भाजपा पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक

 | 
j p nadda

उदयपुर 16 अक्टूबर 2023 । राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा एक्शन मोड में है। मेवाड़ में सियासी जमीन को तराशने के लिए सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उदयपुर पहुंचे। यहां वे एक निजी होटल में उदयपुर संभाग के भाजपा पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की। यह बैठक चुनावी दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस बैठक में उदयपुर संभाग के जिलों के पदाधिकारियों को बुलाया गया। दो सत्र में आयोजित इस बैठक में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और राजस्थान भाजपा प्रभारी अरुण सिंह भी मौजूद हैं।

जेपी नड्डा बीजेपी पदाधिकारियों की नब्ज टटोलने और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जीत का मंत्र देने के लिए उदयपुर पहुंचे। इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। प्राथमिक तौर पर सामने आया है कि किस तरह से जनता के बीच में जाकर गहलोत सरकार की नाकामियों को बताया जाए। वहीँ पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर चुनाव प्रचार के लिए भी सुझाव दिए जा रहे हैं।

उदयपुर संभाग के सभी 6 जिलों के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। बैठक में नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की है। यही नहीं, बैठक में जीत की रणनीति, पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने और गुटबाजी से निपटने पर मंथन किया गया है। नड्डा का उदयपुर में बैठक के बाद सोमवार दोपहर बाद जोधपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। नड्डा की इस बैठक में वसुंधरा राजे की मौजूदगी पर काफी चर्चा हो रही है। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News