तमिलनाडु में विजय का रास्ता साफ़, जुटाया बहुमत का आंकड़ा
चेन्नई 9 मई 2026। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के छह दिन बाद आखिरकार तमिलनाडु में सर्कार के गठन के लिए TVK के विजय का रास्ता साफ़ हो गया है। चुनाव में दो सीटें जीतने वाली VCK ने 3 दिन के टालमटोल के बाद विजय की TVK पार्टी को अपना समर्थन पत्र सौंप दिया है। VCK के बाद इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने भी तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) को बिना शर्त समर्थन दिया है।
VCK के प्रेसिडेंट थोल थिरुमावलवन ने TVK लीडर आधव अर्जुन को ऑफिशियल कन्फर्मेशन लेटर सौंप दिया है। इसी के साथ TVK के पास सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 विधायकों की संख्या पूरी हो गई है।
इस बीच कांग्रेस ने हॉर्स ट्रेडिंग के डर से अपने पांच विधायकों को हैदराबाद भेज दिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मेलूर विधायक पी. विश्वनाथन विधायकों के ग्रुप का नेतृत्व कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक TVK सरकार बनने पर पी. विश्वनाथन को मंत्री बनाया जा सकता है।
TVK ने 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीती हैं। इनमें विजय ने दो सीटें जीती हैं। पार्टी को कांग्रेस के 5, CPI और CPI(M) के 2-2 विधायकों से समर्थन पत्र पहले ही मिल चुका था। VCK और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग का समर्थन मिलने के बाद विजय के पास 121 विधायक हो जाएंगे। यह बहुमत के आंकड़े से तीन ज्यादा है।
Source: Media Reports
#Vijay #TVK #TamilNaduPolitics #TamilNaduElection2026 #VCK #Congress #IUML #CPI #CPIM #TamilNaduGovernment #BreakingNews #Chennai #PoliticalNews
